डांगरथल के निवर्तमान सरपंच बैरवा को किया पद से मुक्त


निवर्तमान उप सरपंच पालीवाल को दिया प्रशासक का पद

निवाई (सच्चा सागर)। जिला कलेक्टर टीना ढ़ाबी द्वारा जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत डांगरथल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव द्वितीय पंचायतीराज विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत डांगरथल के निवर्तमान सरपंच बजरंगलाल बैरवा को पद से मुक्त कर दिया गया है। पंचायतीराज विभाग के आदेशों के तहत अब निवर्तमान उप सरपंच गोवर्धन पालीवाल को प्रशासक के पद का कार्यभार सौंपा गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा जारी आदेश में विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा को निर्देशित किया गया है कि वह गोवर्धन पालीवाल को अविलंब कार्यभार ग्रहण करवाकर इसकी सूचना जिला कार्यालय को प्रेषित करें।              


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने