प्रशासनिक कारणों से निवाई के दो पटवारी निलंबित

निवाई (सच्चा सागर)। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने प्रशासनिक कारणों के चलते निवाई क्षेत्र के दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय टोंक द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पटवार मंडल कस्बा निवाई प्रथम में कार्यरत पटवारी जीतराम चौधरी को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13(1) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसीलदार (भू.अ.) देवली कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं पटवार मंडल चैनपुरा तहसील निवाई में कार्यरत पटवारी मनोज गुर्जर को भी प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय तहसीलदार (भू.अ.) अलीगढ़ कार्यालय रहेगा। दोनों कर्मचारियों को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार निर्वाह भत्ता एवं अन्य देय भत्ते दिए जाएंगे। जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेशों की प्रतिलिपि राजस्व मंडल अजमेर, संभागीय आयुक्त अजमेर, संबंधित उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को भेजी गई है।                


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने