देवली (सच्चा सागर)। टोंक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड देवली शाखा परिसर में सोमवार को को 16 बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। शिविर का आयोजन राजस्थान राज्य सहकारी संघ जयपुर एवं टोंक केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के संयुक्त समन्वय से किया गया। प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद रफीक ने सहकारिता विभाग की योजनाओं, सहकार से समृद्धि तथा सदस्यों की जागरूकता विषय पर जानकारी दी। वहीं विनोद पहाडिय़ा ने एमएसपी खरीद, जीआरए, परिवर्तन, नई समितियों के गठन, विविधतापूर्ण आमसभा एवं नियमित ऑडिट करवाने से संबंधित जानकारियां दी। कार्यक्रम में को-ऑपरेटिव बैंक देवली शाखा प्रबंधक शुभम जैन ने सीसीबी ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों एवं समिति सदस्यों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान सहकारी समितियों में व्यवस्थाओं की कमी, खाद-बीज लाइसेंस एवं उर्वरकों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में 88 संचालक सदस्यों ने भाग लिया।