निवाई (सच्चा सागर)। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में भरथला संकुल क्षेत्र के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला से 3, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीवली से 1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धतूरी से 1 तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीड भरथला से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह परीक्षा मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली की योजना के तहत राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा आयोजित की गई थी। परीक्षा का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8 के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक अध्ययन के दौरान प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। निर्धारित मानदंड पूरे करने पर विद्यार्थियों को लगातार चार वर्षों तक कुल 48 हजार रुपए की राशि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। प्रधानाध्यापिका हेमलता विजयवर्गीय, आत्माराम सिंगारिया, विनोद कुमार जाट सहित विद्यालयों के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
भरथला के 7 विद्यार्थियों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन
0