अलीगढ़ सीएचसी में मरीजों को पिलाया शरबत


हीटवेव से बचाव के लिए स्टाफ ने वार्ड समेत ओपीडी में बांटा शीतल पेय

- सलीम खान 

अलीगढ़ (सच्चा सागर)। कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल चिकित्सा कर्मियों व कार्मिक आदि ने भर्ती मरीजों व आंगुतकों को शीतल पेय के रूप में शरबत वितरित किया। यह पहल बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शुरु की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा प्रभारी डॉ. गिरिश कटारिया ने बताया कि वर्तमान में नौतपा के कारण तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। लगातार चल रही हीटवेव से मानव शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचाव के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और आंगुतकों को राहत प्रदान करने के लिए यह शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने