अलीगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ी मादक पदार्थों की तस्करी, युवाओं में बढ़ रही नशे की लत

अलीगढ़ (सच्चा सागर)। टोंक जिले के उनियारा वृत अंतर्गत अलीगढ़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढऩे के आरोप सामने आ रहे हैं। क्षेत्र में भांग की आवंटित दुकानों के आस-पास खुलेआम गांजे की पुडिय़ा बेचे जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 4 ग्राम गांजे की पुडिय़ा करीब 150 रुपए में बेची जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर टोंक डीएसटी टीम दो बार कार्रवाई कर भारी मात्रा में गांजा बरामद कर चुकी है। इसके बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं में नशे की लत बढऩे से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। खासतौर पर किसानों की ट्यूबवेलों से केबल चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। इस मामले में अलीगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने कहा कि भांग की दुकानों या आसपास किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ तस्करी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने