निवाई (सच्चा सागर)। राजधानी के सीतापुरा स्थित एमके टेलरिंग हाउस (रामाज कुर्तीज) में बुधवार को एक अनूठी मिसाल पेश की गई। मंजू टेलर और महावीर टेलर ने अपने विवाह की 41वीं वर्षगांठ को धूमधाम के बजाय सेवा कार्यों के नाम किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए 125 यूनिट रक्त संग्रहित किया। महावीर टेलर ने बताया कि वे पिछले 16 वर्षों से अपनी शादी की सालगिरह पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस साल गर्मी के मौसम में रक्त की भारी किल्लत को देखते हुए भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, महात्मा गांधी अस्पताल और जेएनयू ब्लड सेंटर के सहयोग से शिविर लगाया गया। इस मौके पर सिर्फ रक्तदान ही नहीं, बल्कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया गया। महावीर टेलर ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए परिवार ने 1111 वृक्षों के रोपण और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली है। सोहित टेलर के अनुसार, परिवार और मित्रों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि जीवन के विशेष अवसरों को समाज सेवा से जोडऩा चाहिए। आयोजन में मोहित टेलर, नामदेव समाज के जनप्रतिनिधि, सीतापुरा गारमेंट एक्सपोर्टर, जयपुर गारमेंट क्लब, जयपुर कुर्ती मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन और रोटरी क्लब के सदस्यों सहित फैक्ट्री स्टाफ और मित्रों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। भीषण गर्मी के बीच इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।