बालापुरा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, प्रशासक ठा. हेमेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण


मालपुरा (सच्चा सागर)।
ग्राम पंचायत टोरडी के ग्राम बालापुरा में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की अनुशंसा से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण प्रशासक ठा. हेमेंद्र सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि कार्य समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूर्ण हो सकें। इस अवसर पर मौजूद ग्रामवासियों ने विकास कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इन कार्यों से गांव में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। प्रशासक हेमेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।              


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने