महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्गी में निकाली विरोध रैली


मालपुरा (सच्चा सागर)।
डिग्गी कस्बे में कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामों, पेपरलीक मामलों, बिजली-पानी संकट सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर रावणा राजपूत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए आमजन को राहत देने की मांग उठाई। बैठक को संबोधित करते हुए कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भरत मेघवाल ने कहा कि पिछले 11 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 8 रुपए की वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर खाद्य सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। कांग्रेस इस जनविरोधी बढ़ोतरी का विरोध करेगी। बैठक को जिला अध्यक्ष रामनारायण मीणा, प्रदेश महासचिव यतेन्द्र, गोविंद चौधरी, नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह, भैरूलाल जाट, सीताराम माहुर, छीतर खारोल व अशोक सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। नेताओं ने पेपरलीक मामलों पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए सरकार से सख्त कार्यवाही की मांग की। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन रैली निकाली। रैली धौली दरवाजे से नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार से होकर कुरथल रोड तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई व जनसमस्याओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दुर्गालाल मीणा, हुसैन मोहम्मद, बन्नालाल मीणा, दीनदयाल मीणा, कैलाश दरोगा, जीतराम चौधरी, राजेंद्र शर्मा, हरिराम बैरवा, रामफूल बैरवा, विष्णु गुर्जर, किशन वर्मा, हबीब मोहम्मद, रामपाल वर्मा, रामनिवास फौजी, बद्री माली, उस्मान, उपसरपंच मुंशी खां देशवाली, ओमप्रकाश नरूका, कमल, सलीम मोहम्मद, भरत सैनी, एनएसयूआई अध्यक्ष नरेश गुर्जर, विनोद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने