डीएसटी मालपुरा एवं थाना लाम्बाहरिसिंह की कार्यवाही : लाम्बाहरिसिंह में भैंस चोरी का खुलासा


चार आरोपी गिरफ्तार, दो पिकअप व 1.42 लाख बरामद

मालपुरा (सच्चा सागर)। लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई भैंस चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ष्ठस्ञ्ज मालपुरा एवं थाना लाम्बाहरिसिंह की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन तथा भैंस बेचने से प्राप्त ₹1 लाख 42 हजार की नकद राशि भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक टोंक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी एवं वृत्ताधिकारी मालपुरा आशीष प्रजापत के निर्देशन में थानाधिकारी रवीश सामरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार परिवादी करतार चौधरी निवासी लाम्बाहरिसिंह ने 8 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 24 अप्रैल को वह अपनी 11 भैंसों को चराने के लिए धोली हर्डी एवं बागड़ी क्षेत्र के खेतों में लेकर गया था। शाम को वापस लौटने पर भैंसें गायब मिलीं। काफी तलाश के बावजूद भैंसों का पता नहीं चलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा पशु चोरी के पुराने अपराधियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान कालू बागरिया, बन्ना बागरिया, सीताराम बागरिया एवं शिवराज बागरिया की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन में खेतों में अकेले चर रहे पशुओं की रेकी करते थे और मौका मिलने पर उन्हें पैदल दूसरे स्थान पर ले जाते थे। बाद में रात के समय पिकअप वाहनों में भरकर राज्य से बाहर फिरोजपुर झिरका मंडी में बेच देते थे। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता एवं गिरफ्तार आरोपियों की अन्य वारदातों में भूमिका की जांच जारी है।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने