आज लगेगा छप्पन भोग और सजेगी भव्य झांकी
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के भूडा बालाजी मंदिर में अखिल भारतीय चतु सम्प्रदाय अध्यक्ष हनुमान दास महाराज, महंत भगवान दास महाराज, यज्ञकर्ता बालयोगी के सानिध्य में यज्ञाचार्य पंडित आत्माराम गुरजी, चंद्रशेखर दाधीच, नवल किशोर शास्त्री, आनंद किशोर शास्त्री तथा महायज्ञ समिति अध्यक्ष संत कुमार जैन, महामंत्री जगदीश प्रसाद पाण्डेता, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ मोदी, पुजारी गोपाल वैष्णव, मंदिर निर्माण समिति मुन्ना लाल शर्मा, अशोक कुमार सैनी, बनवारी पाराशर, सत्यनारायण बलरेवा, चंद्र प्रकाश जैन सहित श्रद्धालुओं के सहयोग से चल रहे श्रीराम व माता जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तथा श्रीराम महायज्ञ रविवार को आठवें दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधान कुण्ड यजमान बिरदी चंन्द सैनी राजमहल वाले, लक्ष्मी कुण्ड नवल बन्ना मुण्डिया कलां, योनि कुण्ड राहुल सोनी, चन्द्र कुण्ड राजेन्द्र सैनी जयपुर, सूर्य कुण्ड अनुराग भट एडवोकेट, त्रिकोण कुण्ड बब्बू बन्ना, षष्ठ कोण कुण्ड मंजित, रामबाबू गौड़, इन्द्र कुण्ड, सुनिल भारत यजमान, अष्ठ कोण कुण्ड सीताराम पोस्ट मेन, श्रीराम कथा यजमान मोतीलाल तिवाड़ी रहें। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञशाला के परिक्रमा करते रहे। सोमवार को छप्पन भोग की झांकी, भोग लगा प्रसादी बांटी जाएगी। भूडा बालाजी मंदिर में सोमवार को श्रीराम और माता जानकी, लक्ष्मण तथा हनुमान की मूर्ति स्थापित करने के पश्चात दोपहर बाद योगेश भटनागर अल्पना ज्वैलर्स जयपुर की ओर से छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस दौरान भव्य और मनोरम झांकी सजाई जाएगी।
