राधा दामोदर मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, भव्य शृंगार और प्रभातफेरी का हुआ आयोजन


निवाई (सच्चा सागर)।
प्राचीन कुमोदनी कुंड स्थित प्राचीन भगवान राधा दामोदर मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर भगवान का अलौकिक शृंगार किया गया, जिसे निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम की शुरुआत अलसुबह भगवान के अभिषेक के साथ हुई। मंदिर के पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान राधा दामोदर जी का पंचामृत से भव्य स्नान करवाया गया। इसके पश्चात नवीन पोशाक धारण करवाकर ठाकुर जी का मनमोहक शृंगार किया गया। भक्ति भाव के इस माहौल में मंदिर परिसर से एक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‘राधे-राधे’ और ‘हरे कृष्णा’ के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।प्रभातफेरी के मंदिर पहुँचने पर विशेष आरती की गई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा भक्त मौजूद रहे।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने