मालपुरा (सच्चा सागर)। डिग्गी थाना क्षेत्र के गुरुदयालपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में घुसकर अलमारी में रखी चांदी की कनकती और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीडि़त महेंद्र मीणा ने डिग्गी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 16/17 मई की रात्रि अपने रिश्तेदारी से करीब 1 बजे घर लौटकर सो गया था। इसी दौरान रात्रि करीब 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को खंगालते हुए उसमें रखी करीब 1138 ग्राम वजनी चांदी की कनकती तथा 80 हजार रू. की नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के संदिग्धों और गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है।