टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे की बुद्धसागर झील पर देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घाटी रैगरान टोड़ारायसिंह
निवासी पंकज वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, पिता रतीराम वर्मा ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि पंकज बीती शाम झील पर नहाने गया था, वही अचानक गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक झील में युवक की तलाश की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आमजन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला, ओर परिजनो के साथ बेहोशी की हालत में उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। देर रात होने के चलते पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, वही अभी पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता रतीराम वर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हुआ है।