टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। थाना क्षेत्र के खेड़ूल्या खुर्द गांव निवासी एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक पशुओं को पानी पिलाने और स्वयं नहाने के लिए तालाब पर गया था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शनिवार को गांव के पास स्थित तालाब पर पशुओं को पानी पिलाने गया था। बताया जा रहा है कि पशुओं को पानी पिलाने के बाद वह तालाब में नहाने उतर गया। इसी दौरान पैर फिसलने अथवा गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवक को पानी में डूबते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना टोड़ारायसिंह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू करवाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। उस समय युवक बेहोशी की हालत में था। पुलिस और ग्रामीण तत्काल उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।