ढ़ाणी विकास समितियों के सुदृढ़ीकरण हेतु दो दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण आयोजित


मालपुरा (सच्चा सागर)।
ग्रामोत्थान संस्थान नगर द्वारा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय ढ़ाणी विकास समिति (एचडीसी) नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में वंचित समुदायों के नेतृत्व और अधिकारों पर चर्चा की गई। संस्था के सचिव रामकिशोर प्रजापत ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ढाणी स्तर पर समितियों को सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होकर विकास में भागीदारी निभा सकें। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मुकेश ने बताया कि 12, 13 मई को आयोजित इस शिविर में संसाधन व्यक्ति मुन्ना लाल राव और रामचंद्र सैनी द्वारा नेतृत्व कौशल, संवैधानिक अधिकारों और योजनाओं तक पहुँच बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में क्षेत्र की विभिन्न ढ़ाणियों के समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने