टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। देवली से सोडा बावड़ी ग्राम रथ के लिए जाते समय भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता चौधरी का टोड़ारायसिंह आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के कार्यालय में उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संत कुमार जैन, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुनील भारत, शहर उपाध्यक्ष नीरज जोशी, अनुज जैन, पार्षद प्रहलाद चावला, संग्राम सिंह यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गौतम, आईटी संयोजक दीपक साहू, मुकेश मंगर, भागचंद खरोल्या, शैलेंद्र शर्मा, कैलाश सैनी, दौलत सैनी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। अपने संबोधन में सरिता चौधरी ने कहा कि संगठन के सबसे निचले स्तर को मजबूत बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि संगठन की पूरी संरचना उसी पर आधारित होती है।