मालपुरा (सच्चा सागर)। सोमवार देर रात नारकोटिक्स टीम और डिग्गी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। डिग्गी थानाधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने करीब 45 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार में डोडा पोस्त लेकर जा रहा था, लेकिन डिग्गी गढ़ के पास आगे रास्ता नहीं मिलने के कारण उसका वाहन फंस गया। इसी दौरान सतर्क नारकोटिक्स टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने डिग्गी थाने में एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।