निवाई (सच्चा सागर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन और जीत की खुशी में निवाई में जोरदार जश्न मनाया गया। स्थानीय विधायक रामसहाय वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भय और आतंक के माहौल को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर में जश्न का माहौल है और तीन राज्यों में भाजपा की सफलता यह दर्शाती है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। जश्न के दौरान बस स्टैंड परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, महामंत्री जय नारायण कुमावत, रामचरण पारीक, मोहित चंवरिया, एडवोकेट रमेश शर्मा, रामकेश मीणा, राजेश चौधरी, शिव प्रकाश पारीक, नरेश गुर्जर, वीरेंद्र सिंह राजावत, शंकर पडियार, जितेंद्र धारवाल, जोनी केशवानी, जीतू विजय, नितेश बरवाड़ा, लोकेश बैरवा, रामविलास बलाई, शंकर सैनी, ममता जाट, राकेश खारोल, मनोज पाटनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।