दतवास में नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा, युवाओं को संगठन मजबूती का दिया संदेश


दतवास (सच्चा सागर)।
ग्राम पंचायत दतवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख दीपेंद्र तथा जिला संयोजक अनुराग चौधरी का प्रवास रहा। वहीं पूर्व नगर मंत्री ऋषभ सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। नई कार्यकारिणी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। घोषित नई कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष पद पर राजेश नामा, नगर उपाध्यक्ष कैलाश मीणा, नगर मंत्री गिरीश चतुर्वेदी, नगर सह मंत्री लखन सिंह, सागर सोनी एवं विश्राम गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यालय मंत्री के रूप में अभिजीत सिंह राजावत तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में लवलेश चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा एसएफडी संयोजक धारा सिंह गुर्जर, एसएफडी सह संयोजक छोटू लाल मीणा, खेलो भारत संयोजक राहुल सेन, खेलो भारत सहसंयोजक रिंकू मीणा, एसएफएस संयोजक आशीष नामा, एसएफएस सह संयोजक नितिन नामा, राष्ट्रीय कलामंच संयोजक निखिल सोनी तथा राष्ट्रीय कलामंच सहसंयोजक गिराज महावर को दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने