हाई लेवल ब्रिज का लॉड टेस्ट आज से


ब्रिज पर 26 से 30 मई तक आवागमन पूर्णतया बन्द रहेगा

सच्चा सागर न्यूज नेटवर्क     

टोंक। बनास नदी गहलोद पर बनाए गए हाई लेवल ब्रिज का 26 से 30 मई को आईआरसी व अनुबन्धों की शर्तो के अनुसार लॉड टेस्ट करवाया जाएगा। लॉड टेस्ट के दौरान ब्रिज के उपर से दुपहिया-चौपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतया बन्द रहेगा। अधिशाषी अभियन्ता नागेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि 26 मई को लॉड टेस्ट से सम्बन्धित मशीनरी शिफ्ट करवा कर लॉड टेस्ट सम्बन्धित कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के दौरान विभाग के ईंजिनियर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो लॉड टेस्ट की मशीनों पर पूर्णतया निगरानी रखेंगे। यातायात पूर्णतया बन्द करने को लेकर प्रशासन से सहयोग की मांग की है कि लॉड टेस्ट के दौरान ब्रिज के दोनों ओर पुलिस जाप्ता मुस्तेदी के साथ 26 से 30 मई तक ब्रिज के दोनों और यातायात बन्द करने के दौरान तैनात रहें।

आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

गहलोद ग्राम व ग्राम के आगे से टोंक जिला मुख्यालय पर आने के लिए सभी दुपहिया-चौपहिया वाहन झिराना-सोहेला सड$क मार्ग होते हुए टोंक आ सकेंगे और टोंक नगर परिषद क्षेत्र से गहलोद-मालपुरा जाने वाले दुपहिया-चौपहिया वाहन भी सोहेला-झिराना मार्ग से जा सकेंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने