मंदिर भूमि के रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्यवाही नहीं होने पर अनशन की चेतावनी

टोडारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के नागोरियान मोहल्ला में स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर की भूमि तक जाने वाले रास्ते पर कथित अवैध पक्के निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी रघुनाथप्रसाद वैष्णव ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने एवं अवैध निर्माण हटाने की मांग की है। मंदिर की कृषि भूमि तक जाने वाले गैर मुमकिन रास्ते पर प्रभावशाली लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। इसके चलते मंदिर की भूमि तक पहुंचने का मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। साथ ही मंदिर की जमीन पर भी अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नगरपालिका, उपखंड अधिकारी, जिला कलक्टर सहित कैबिनेट मंत्री को भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुजारी रघुनाथ प्रसाद वैष्णव ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार अनशन पर बैठेगा।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने