अलियारी में आज से शुरू होगा नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ, तैयारियां पूर्ण


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
मोती गिरी महाराज की प्ररेणा से यज्ञकर्ता संत अमर दास महाराज के सानिध्य में गांव अलियारी के वीर तेजाजी महाराज धाम काचरिया रोड़ पर वीर तेजाजी महाराज रुद्र महायज्ञ समिति अलियारी, लक्ष्मीपुरा तथा रामनगर के तत्वावधान में गुरुवार से शुरू होने वाले नव दिवसीय एकादशी कुंडात्मक रुद्र महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति अध्यक्ष रामदयाल बड़बड़वाल ने बताया कि नव दिवसीय एकादश कुंडात्मक रुद्र में यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत शर्मा हमीरपुर वाले होंगे। रुद्र महायज्ञ समिति प्रवक्ता रामदेव कुण्डरवाल ने बताया कि मालपुरा मण्डल सहित मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, काशी बनारस सहित अन्य मठों से बड़ी संख्या में पीठाधीश्वर तथा साधु-संत पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अतिथि साधु-संतों और अन्य अतिथियों के लिए सुविधाजनक आवास, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि साधु-संतों और अन्य अतिथियों को परेशानी नहीं हो। वहीं यज्ञशाला परिसर के बाहर झूला, चकरी सहित बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। दूसरी ओर बड़ी संख्या में मनी हारी, मिठाइयों की दुकानें सजी हुई है। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत शर्मा, यज्ञ समिति अध्यक्ष  रामदयाल बड़बड़वाल, समिति संरक्षक राधेश्याम जांगिड, सालगराम जाट, गोपाल बुलंडिया, उपाध्यक्ष अशोक मीणा, कोषाध्यक्ष रमेश जैन, सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, सचिव राजाराम जांगिड़, समिति संचालक नंद किशोर सैनी, महामंत्री सोनू शर्मा, उपाध्यक्ष सूरज मल प्रजापत, प्रचार प्रमुख किशोर मीणा, लोकेश सैनी, सह सचिव रमेश जांगिड़, व्यवस्थापक, रतिराम सैनी, मुंशी मीणा, छीतर  जाखड़, राजाराम जाट (डेयरी) नोरत शर्मा समिति सदस्य गण परसराम जाट काचरिया, रामेश्वर सैनी, रामदेव जाट, किशन गुर्जर काचरिया, रोडू माली, छीतर माली, धन्ना साहू, संपत जांगिड़, कालू प्रजापत, राजा राम सैनी, पप्पू मीणा, सीता राम माली, लादू बलुंडीया शंकर बलूंडिया, सुवा माली हेमराज सैनी, सूरजमल, धर्मराज, मन्ना साहू सहित अलियारी, लक्ष्मीपुरा जाटान, रामनगर गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने