- भगवान गौतम
रानोली (सच्चा सागर)। रानोली पुलिस चौंकी परिसर में मंगलवार को सीएलजी की बैठक झिराना थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर चर्चा की। थाना अधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और आमजन दोनों की जिम्मेदारी है। थाना अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि जनता की समस्यायों की जानकारी लेकर उसका समय पर समाधान किया जाए, ताकि प्रशासन एवं आमजन के बीच बेहतर समयवक बना रहे। बैठक में डिजिटल अरेस्ट से बचने की सहला दी। ग्रामीण ने पुलिस चौकी में स्थायी रुप से पुलिसकर्मी को लगाने की मांग की। क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लिखें हूए पुराने पुलिस अधिकारी एवं बिट प्रभारी के नम्बर हटवाकर मौ जूद अधिकारी के नम्बर लिखवाने की मांग की। इस दौरान दुर्गा लाल सेन, सलीम पिनारा, सुमेर सिंह राजावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिर्राज तंवर, मुन्ना मेवाती, गिर्राज सेन, लालाराम बाज्या, कमलेश सेनी, राजू यादव, विक्रम सिंह, सांवरमल सेन, भरत बाज्या, हनुमान गुर्जर, एअसआई सुखलाल, कांस्टेबल सुखराम बैंसला, शेखर, किशन, विजय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
