मनचला युवक गिरफ्तार, महिलाओं के आगे पीछे कर रहा था स्टंट

देवली (सच्चा सागर)। पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा के लिए विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक देवली हेमराज के निर्देशन और थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कार्रवाई की। दरअसल गुरुवार की देवली के गौरव पथ रोड पर डिकॉय ऑपरेशन के दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से महिलाओं का पीछा करते हुए और स्टंट दिखाकर फब्तियां कसते हुए पाया गया। टीम द्वारा टोके जाने पर युवक अभद्र व्यवहार करने लगा, जिसके बाद आरोपी विशाल पुत्र रमेश कुमार निवासी टोकरावास दूनी को गिरफ्तार किया गया। इस टीम में महिला हेड कांस्टेबल रजिया बानो, सुमन और कांस्टेबल गायत्री व सुनीता शामिल रही।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने