अवैध बजरी परिवहन में 16 चक्का डम्पर मय बजरी जब्त


रानोली (सच्चा सागर)।
थानाधिकारी पीपलू राजकुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में रात्रि गश्त एवं बदमाशों की निगरानी के दौरान 12-13 मई की रात अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम को लेकर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान थाना क्षेत्र के नाथड़ी चौराहे पर बिना रवन्ना एवं अनुज्ञा पत्र के अवैध रूप से बजरी परिवहन करता हुआ 16 चक्का डम्पर मिला। पुलिस जाप्ता एवं सरकारी बोलेरो जीप को देखकर डम्पर चालक वाहन को मौके पर छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस द्वारा डम्पर की जांच करने पर उसमें करीब 60 टन अवैध बनास बजरी भरी हुई मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना पीपलू पर अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 66/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अवैध खनन रोकथाम के लिए आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही टीम में हैड कांस्टेबल मुकेश (109), कांस्टेबल राजेन्द्र (178) एवं चालक कांस्टेबल टीकाराम शामिल रहे।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने