कल्याणपुरा जाटान में खेत की मेड़ पर लगी आग, लकड़ी और पेड़-पौधे जलकर राख


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के कल्याणपुरा जाटान गांव में दो खेतों की मेड़ पर अज्ञात कारणों से आग लगने से जलाऊ लकड़ी और पेड़ पौधे जल कर राख हो गए। सूचना पर नगरपालिका टोडारायसिंह से दमकल मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। कल्याणपुरा जाटान गांव में दोपहर बाद करीब 2 बजे भैंरुलाल चौधरी पुत्र सुरेंद्र चौधरी बालूराम पुत्र गोपाल चौधरी के खेत की मेड़ पर अज्ञात कारण से आग लगी। आग लगने से उठीं धुंधा और लपटों को देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, तेज हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब आधा किमी तक आग फैल गई। मौके पर पहुंचे फायर वाहन चालक राजेन्द्र सिंह, फायरमैन जोरावर सिंह तथा सहायक कर्मी सावरमल पंवार ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने