निवाई (सच्चा सागर)। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत निवाई उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा का स्थानांतरण कर दिया गया है। प्रीति मीणा को अब उपखंड अधिकारी मंडरायल (करौली) के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर अब अजीत सिंह राठौड़ निवाई के नए उपखंड अधिकारी होंगे। राठौड़ इससे पहले बिजौलिया (भीलवाड़ा) में उपखंड अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव के बाद नए उपखंड अधिकारी जल्द ही निवाई पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे।