जैन मंदिरों में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं व विद्वानों का हुआ सम्मान


निवाई (सच्चा सागर)।
श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर को लेकर श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर एवं श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं एवं विद्वानों का आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान बाल बोध जैन धर्म एवं जैन धर्म के छहढाला में चयनित शिविरार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सुनिल भाणजा व विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व शिखरचंद काला व पदमचंद टोंग्या ने भगवान चंद्रप्रभु जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में छात्र छात्राओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ$कर भाग लिया एवं आयोजन समिति ने सोम्या जैन, नेहल जैन, माक्षी जैन, दर्श पाटनी, सर्वज्ञ जैन, आराध्या जैन, कियारा जैन, लावन्या जैन, अंशी जैन, वंश जैन व वंशिका जैन सहित कई प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विजया टोंग्या, शशी सोगाणी, अनिता छाबड़ा, प्रेमा कासलीवाल, पदमा मित्तल, हेमा बनेठा, आशा गिंदोड़ी, सुनिता जैन, नेहा जगतपुरा, रेणू बोहरा, मंजूला जैन, अनिता कठमाणा, नेहा सोगानी, प्रिती जैन व मधु जैन सहित कई विद्वानों का भी सम्मान किया गया।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने