हरिराम परसोया दूसरी बार बने रैगर महासभा के अध्यक्ष


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
रैगर समाज सुधारक महासमिति गौकर्णेश्वर बीसलपुर महासभा के दूसरी बार हरिराम परसोया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये है। समाज ने हरिराम परसोया के जिलाध्यक्षीय कार्यकाल में की गई मेहनत, नवाचार तथा उनके द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए एक बार फिर से उन पर विश्वास जताते हुए समाज के नेतृत्व की जिम्मेदारी सोपी है। परसोया के अध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों ने खुशी  जाहिर की हैं। बैठक में तेजाराम धवलपुरिया, रमेश नरानिया, लेखराज धवलपुरिया, किशनलाल संवासिया, बनवारी लाल कंवरिया, प्रधान राम वर्मा, सूबेदार यादव राय बदलोटिया, शिवजी लाल नरानिया, राजेश खटखडिया, रामस्वरूप देवडावास आदि उपस्थित रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष परसोया ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया है।           


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने