टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। दूदू-छाण स्टेट हाइवे से रिण्डल्या रामपुरा रोड पर बनका खेड़ा और गुर्जर की थड़ी के बीच पिकअप में चारा भरते समय असंतुलित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में टोरडी गांव के प्रभु कहार पुत्र कान्हाराम कहार की मौत हो गई। थाना अधिकारी मुकेश कुमार कुमावत ने बताया कि रिण्डलिया रामपुरा के लिए जाने वाले गुर्जर की थड़ी से रामपुरा रास्ते के बीच पिक अप में चारा भरते हुए असंतुलित होकर मृतक प्रभु काहर पुत्र कान्हा राम कहार उम्र 43 साल निवासी टोरडी नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल मालपुरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रभु काहर को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि प्रभु काहर के सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई है। मृतक प्रभु काहर की लाश का पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई गोपाल पुत्र कान्हा काहर द्वारा पेश रिपोर्ट दर्ज की गई है।