भगवान की सच्ची भक्ति से मनुष्य जीवन सफल बनता है : पंडित कृष्ण कुमार शर्मा


चारभुजानाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, ध्रुव चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के नीमेडा गांव स्थित चारभुजानाथ मंदिर में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक आचार्य पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने जड़ भरत और ध्रुव चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और वैराग्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की सच्ची भक्ति से मनुष्य जीवन सफल बनता है तथा ध्रुव की अटूट तपस्या और जड़ भरत के त्यागमय जीवन से हमें आत्मचिंतन और प्रभु स्मरण की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई। कथा सुनने पहुंचे भक्तों ने भगवान चारभुजानाथ के जयकारों के साथ धर्म लाभ लिया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्योजी लाल धारमोडिया एवं शंकरलाल कम्पाउन्डर ने पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ कराया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के साथ जारी रहेगी, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने