ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का सीबीईओ ने किया निरीक्षण


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड की उप तहसील बरवास के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का निरीक्षण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान शिविर में विद्यार्थियों की रुचि, ज्ञानवर्धन एवं सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय निर्देशों की पालना, शिविर गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की सहभागिता का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षकों को शिविर को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अभिरुचि शिविर में नामांकित छात्र-छात्राओं की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।               


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने