ईद-उल-अजहा पर दिखी मिसाल, भाईचारे और सौहार्द से गूंजा गांव


देवली (सच्चा सागर)।
क्षेत्र के पनवाड़ गांव में ईद उल अजहा का पर्व उत्साह और आपसी प्रेम के साथ मनाया गया। ईद की नमाज के बाद लोगों ने देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी। गांव की गलियां  ‘ईद मुबारक’ की शुभकामनाओं से गूंजी। पनवाड़ मोड़ निवासी शाहरुख ने बताया कि ईद उल अजहा का यह पावन पर्व त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। इस मौके पर गांव के सभी समाजों और वर्गों के लोगों ने मिलकर त्योहार को खास बना दिया। हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की सुंदर मिसाल पूरे दिन देखने को मिली। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे, गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश फैलाया। गांव में जगह-जगह लोगों ने एकत्र होकर खुशियां बांटी और समाज में शांति एवं भाईचारे को इस मौके पर पनवाड़ के सराफत अली, नन्हे खां,अमजद अली आशिक मंसूरी, समीर खान, शाहरुख, गुलज़ार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने