टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में सरसों के भाव में तेजी दर्ज की गई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यापारियों के अनुसार आवक सामान्य रही तथा खरीद-बिक्री का दौर दिनभर चलता रहा। मंडी में सरसों के भाव 8050 से 8150 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं चना 5500 से 5600 रुपए प्रति क्विंटल बिका। जौ के भाव 2100 से 2250 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। गेहूं 2325 से 2375 रुपए प्रति क्विंटल तथा सौंफ 6500 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। व्यापारियों ने बताया कि आगामी दिनों में बाजार की मांग के अनुसार भावों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।