लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। भीषण गर्मी के बीच कस्बे की बापूनगर कॉलोनी में लो वोल्टेज और लगातार हो रही विद्युत कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हालत यह है कि बिजली आने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही। सोमवार को परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा और बड़ी संख्या में महिलाएं बिजलीघर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारी शिवराज चौधरी को सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर लो वोल्टेज और कटौती की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश दिखाई दिया। महिला उपभोक्ता हफीजन, हमीदा, ममता कंवर सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों पर दोहरी मार बनकर टूट रही है। एक ओर घंटों कटौती, दूसरी ओर बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे और कूलर रेंगते नजर आते हैं। घरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रातभर गर्मी से बेहाल हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि स्टेबलाइजर भी जवाब दे चुके हैं। दिन हो या रात, कभी भी पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा। 41 डिग्री तापमान और आगामी हीटवेव की चेतावनी के बीच लोगों में डर है कि आने वाले दिनों में संकट और गहराएगा। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो सडक़ पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।