टोंक (सच्चा सागर)। जिला शूटिंग संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी देवनारायण गुर्जर ने की। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल एवं एयर पिस्टल पीप साइट, ओपन साइट एयर राइफल सहित विभिन्न इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गए हैं। प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने अभ्यास सत्र के दौरान सटीक निशानेबाजी और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि शूटिंग ऐसा खेल है जिसमें अनुशासन, धैर्य और एकाग्रता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने खिलाडिय़ों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देते हुए कहा कि टोंक जिले के खिलाड़ी भविष्य में राजस्थान ही नहीं बल्कि देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी खिलाडिय़ों से मिलकर उन्हें प्रेरित और मोटिवेट करते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला खेल अधिकारी देवनारायण ने खिलाडिय़ों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिला खेल परिषद की ओर से प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को सही मंच पर प्रदर्शित कर सकें। इस अवसर पर टोंक जिला राइफल संघ के अध्यक्ष फैसल सईदी एवं सचिव मोईन उल्लाह खान ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाडिय़ों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।