चाकसू (सच्चा सागर)। पुलिस थाना कोटखावदा ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने तथा चोरी का माल बेचकर खरीदी गई कार भी बरामद की है। इस कार्यवाही को जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 18 अप्रैल को परिवादी ब्रदीनारायण मीणा निवासी ग्राम रामनगर, थाना कोटखावदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि उसका पुत्र बाबूलाल अपनी पत्नी के साथ 1 अप्रैल को जमवारामगढ़ डॉक्टर को दिखाने गया था और 5 अप्रैल को वापस लौटा। घर लौटने पर बेडरूम के बॉक्स में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी मिले।चोरी हुए सामान में करीब 750 ग्राम चांदी की कणकती, 250 ग्राम चांदी की पायजेब, 250 ग्राम हथफूल तथा 12 ग्राम सोने का जंतर शामिल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोटखावदा में प्रकरण संख्या 106/26 धारा 331(4) एवं 305 (ए) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।नकबजनी जैसी गंभीर वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी भरतलाल महर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कोटखावदा थानाधिकारी भरत लाल महर की गठित टीम ने तकनीकी शाखा और मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार साक्ष्य जुटाए और आखिरकार मुख्य आरोपी लोकेश मीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए कुछ गहने बरामद किए।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी के बाकी गहने जयपुर में एक सुनार को बेच दिए थे। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले रजत सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनार ने चोरी के गहनों को गलाकर नए आभूषण तैयार कर लिए थे। पुलिस ने वे गहने भी बरामद कर लिए हैं। इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी लोकेश मीना ने चोरी के माल को बेचकर एक कार भी खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार नंबर डीएल8-सीएएफ-5298 को बतौर सबूत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लोकेश मीना पुत्र सांवलराम मीना उम्र 21 वर्ष निवासी नाका की ढ़ाणी सिदौली थाना रामगढ़ पचवारा जिला दौसा हाल निवासी जगदीश विहार कॉलोनी लुणियावास जयपुर तथा रजत सोनी पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी जगदीश विहार ए कॉलोनी लुणियावास थाना जामडोली जयपुर पूर्व को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा उससे अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में श्रवणलाल, नेमीचंद, रामसिंह, ब्रजेंद्र सिंह, बलराम, सुभाषचंद, सीताराम, मुरारीलाल, लालीदेवी तथा चालक गोविंदनारायण सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।