निवाई (सच्चा सागर)। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में पीएमश्री योजना अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित अभिरुचि शिविर का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सहायक जिला परियोजना समन्वयक शिवप्रसाद मीणा, रामजीलाल मीणा एवं जिला सलाहकार समग्र शिक्षा शिव प्रकाश गुर्जर ने शिविर की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, रचनात्मक एवं कला शिक्षा तथा शैक्षणिक एवं कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े तीनों समूहों की गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पूछा कि शिविर से उन्हें क्या नया सीखने को मिल रहा है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न गतिविधियों के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि शिविर का वातावरण विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सीखने की ललक पैदा कर रहा है। उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद बच्चों के लिए ठंडे पानी, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को उत्कृष्ट बताया। साथ ही शिविर प्रभारी व्याख्याता शारीरिक शिक्षा मोहनलाल निराला तथा सहयोगी शिक्षकों रामकिशन गुर्जर, सोहनलाल वर्मा एवं कंप्यूटर मार्गदर्शक राजेंद्र प्रसाद शर्मा के समर्पण और मार्गदर्शन की विशेष प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने निरीक्षण दल को शिविर की कार्ययोजना, समय-सारणी एवं अब तक की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिरुचि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा अवकाश के समय का सदुपयोग सुनिश्चित करना है। अंत में प्रधानाचार्य ने अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि शिविर के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अध्यापक विष्णुकांत शर्मा एवं शिविर सहयोगी भी उपस्थित रहे।