निवाई (सच्चा सागर)। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा निवाई एवं राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा झिलाय द्वारा संयुक्त रूप से राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी निवाई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पेंशनर्स ने बताया कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने में पेंशनभोगियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। योजना से जुड़े अस्पतालों एवं मेडिकल स्टोरों पर समय पर भुगतान नहीं होने के कारण कई स्थानों पर दवाइयां एवं उपचार सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे बुजुर्ग पेंशनर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना पेंशनर्स एवं कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान में तकनीकी समस्याओं, भुगतान में देरी तथा चिकित्सा संस्थानों की उदासीनता के चलते योजना का लाभ पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरजीएचएस के अंतर्गत अस्पतालों एवं दवा विक्रेताओं का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए तथा योजना को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित किया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनभोगियों को समय पर उपचार और दवाइयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि आरजीएचएस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पेंशनर्स को गंभीर स्वास्थ्य संकटों का सामना करना पड़ सकता है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि योजना में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का जल्द समाधान कर पेंशनभोगियों को राहत प्रदान की जाए। इस दौरान पेंशनर समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आरजीएचएस योजना को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से लागू करने की मांग उठाई।