जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, संत सुरक्षा नीति लागू करने की उठाई मांग


जैन समाज निवाई ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  

निवाई (सच्चा सागर)। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सोमवार को विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने तथा आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मौन जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में दो पूज्य आर्यिका माताजी की सडक़ दुर्घटना में असामयिक समाधि की अत्यंत दु:खद घटना से संपूर्ण जैन समाज गहन पीड़ा एवं चिंता में है। विगत वर्षों में भी साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के विहार के दौरान कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि संत समाज अहिंसा, संयम, त्याग एवं आध्यात्मिक मूल्यों की जीवंत प्रेरणा है और उनकी सुरक्षा केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज का नैतिक दायित्व है। पूज्य मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज एवं मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के आह्वान पर देशभर में सकल जैन समाज द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किए जा रहे हैं, ताकि संतों की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाए जा सकें। इसी क्रम में निवाई जैन समाज द्वारा संत निवास नसियां जैन मंदिर से मौन जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होकर अहिंसा सर्किल पहुंचा। यहां समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन कर रीवा घटना के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं साधु-साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इसके बाद जैन समाज के श्रद्धालु उपखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। श्रद्धालुओं ने ज्ञापन का वाचन कर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, अग्रवाल युवा परिषद अध्यक्ष सुनील भाणजा, जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी जौंला, अग्रवाल समाज चौरासी संरक्षक हुकमचंद जैन, पारसमल, संजय जैन प्रेस, मनोज पाटनी, दिनेश चंवरिया, पवन सांवलिया, सुरेन्द्र माधोराजपुरा, विनोद सुनारा, मोहित चंवरिया, विमल गिन्दोडी, जितेन्द्र चंवरिया, पवन बोहरा, सुशील गिन्दोडी, शंभु कठमाणा, अमित कटारिया, त्रिलोक सिरस, कमलेश झिलाय, अशोक भाणजा, हेमराज नमक, मुकेश बनेठा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, राजेन्द्र सेदरिया, राहुल बोहरा, हर्षित संधी, योगेन्द्र झिलाय, कमल पहाड़ी, अतुल ठोलिया, गिर्राज चंवरिया, विनय कासलीवाल, विनोद जौंला, मुकेश संधी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने