लांबाहरिसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे सहित क्षेत्र में जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा। जिसमें मकान सूचीकरण एवं परिवार गणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण के दौरान हर परिवार से 33 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इन प्रश्नों में परिवार की भौगोलिक स्थिति, मकान की प्रकृति, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, परिवार के सदस्यों की संख्या सहित कई सामाजिक पहलुओं से संबंधित जानकारियां शामिल हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल एप के माध्यम से ऑनलाइन संपादित की जा रही हैं। जिससे आंकड़ों में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित हो सके। प्रगणक सूर्य प्रकाश काबरा ने बताया कि कस्बे में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 27 प्रगणक एवं 3 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा कस्बे को 20 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएबी) में विभाजित किया गया है। ताकि हर क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से सर्वे कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण के साथ परिवारों से भौगोलिक, आर्थिक एवं जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। सभी आंकड़े डिजिटल प्रणाली के माध्यम से सीधे ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे कार्य में तेजी आने के साथ रिकॉर्ड सुरक्षित भी रहेगा। नगर पालिका ईओ तुलसी देवी चौधरी ने आमजन से अपील की है कि प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि जनगणना के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण करती है तथा विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाती है। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 से अप्रैल 2027 तक प्रस्तावित है। इस चरण में जनसंख्या से संबंधित जानकारी संकलित की जाएगी, जिसमें परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं का डाटा तैयार किया जाएगा।