जनगणना कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लाम्बाहरिसिंह ईओ तुलसी चौधरी ने किया निरीक्षण


लाम्बाहरिसिंह (सच्चा सागर)।
नगर पालिका क्षेत्र में चल रही जनगणना तैयारियों को लेकर अधिशाषी अधिकारी तुलसी चौधरी ने जनगणना सुपरवाइजरों के कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौधरी ने कहा कि जनगणना कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण, डेटा संकलन एवं फील्ड कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की गई। उन्होंने सुपरवाइजरों को आमजन से समन्वय बनाकर सही जानकारी जुटाने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। नगर पालिका प्रशासन जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जुटा हुआ है।                 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने