रानोली (सच्चा सागर)। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने टोंक जिले में पदभार ग्रहण करते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी किया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध परिवहन करते हुए कार्यवाही की। झिराना थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने नागजी मोड़ पर नाका बंदी की। इस दौरान बिना नंबर की दो ट्रेक्टर ट्राली में अवैध चेजा पत्थर भर कर जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चालक मोके से फरार हो गया। क्षेत्र में लगातार कार्यवाही से अवैध खनन माफियाओं में हडक़ंप मचा हुआ है। थाना अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्त जारी है।