वन विभाग की कार्यवाही, अवैध चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


निवाई (सच्चा सागर)।
वन विभाग नाका सिरस द्वारा चेजा पत्थर के अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही करते हुए वनक्षेत्र नोहटा से अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। सिरस नाका प्रभारी कमलेश मीणा ने बताया कि अरावली पर्वत श्रृंखला में लंबे समय से चेजा पत्थर के अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना पर उप वन संरक्षक अनुराग महर्षि के निर्देशन मे टीम गठित की गई। टीम ने कार्यवाही करते हुए वनक्षेत्र नोहटा से अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को रेंज निवाई में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है। टीम में नाका प्रभारी सिरस कमलेश मीणा, वनरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, धोली मीणा एवं रिंकू जाट शामिल रहे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने