गायत्री विहार कॉलोनी के पास बाड़े में लगी आग


फायर ब्रिगेड ने पाया काबू 

देवली (सच्चा सागर)। देवली-कोटा रोड स्थित टीकड़ गांव की गायत्री विहार कॉलोनी के समीप बीती रात एक बाड़े में भीषण आग लग गई। दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक हनुमान नगर थाने से रात 9 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैली इस आग को बुझाने में फायरमैन नीरज कुमार चौधरी और प्रतिमान सिंह को ग्रामवासियों के सहयोग से करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि आग आबादी क्षेत्र से दूर थी, जिससे समय रहते काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने