वंदे गंगा अभियान के तहत हमीर सागर तालाब पर हुआ जल संरक्षण कार्यक्रम

 

बेजुबानों के लिए बांधे परिंडे   

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा देहात मण्डल बरवास के ग्राम पंचायत हमीरपुर मे हमीर सागर तालाब पर आचार्य महावीर शर्मा द्वारा विधिवत तरीके से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष सुरेश खटाणा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और समुचित प्रबंधन के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। समाज सेवक व प्रशासक पति गोवर्धन लाल जाट ने सभी से अपील की ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान प्रदेश में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, जल स्रोतों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने और जनभागीदारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए तथा लोगों से जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की गई। इस अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सुरेश खटाणा मंडल, महामंत्री राजेश दायमा, पंचायत प्रशासक गीता देवी जाट, समाजसेवी गोवर्धन लाल जाट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सीमा चौधरी, जेईन विपिन पंचोली, कनिष्ठ लिपिक नाथूलाल सैनी, कृषि पर्यवेक्षक मनीष मीणा, कालूराम सैन, विक्रम गुर्जर, दिलीप मीणा, जीतराम जाट, मनराज गुर्जर, कानाराम चौधरी, लक्ष्मीनारायण जाट, रामदयाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।             


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने