आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल जब्त

निवाई (सच्चा सागर)। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाते हुए टोंक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार रात निवाई थाना पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे भरकुआं तालाब के पास छापेमारी की। पुलिस टीम का नेतृत्व निवाई थानाधिकारी घासीराम ने किया। मौके पर आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाते पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 39 वर्षीय रमेश सैनी उर्फ बबलू सैनी निवासी दहलोद हाल निवासी निवाई और 35 वर्षीय रवि प्रकाश सैनी निवासी पहाड़ी चुंगी नाका, निवाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक कीपैड फोन,एक क्रिकेट सट्टा डायरी जिसमें 3,24,400 रू. का हिसाब लिखा था, 5,040 रू. नगद जप्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 202/2026 के तहत धारा 3/4 आरपीजीओ, 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और पुलिस उपाधीक्षक (वृत्त निवाई) रविप्रकाश शर्मा का विशेष सुपरविजन रहा।             


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने