- भगवान गौतम
रानोली (सच्चा सागर)। कस्बे में गुरुवार को एक भव्य धार्मिक आयोजन देखने को मिला। धार्मिक कार्यक्रम में हिन्दू धर्म में पेड़ पौधों के प्रति प्रेम ममता देखी गई। ठाकुरजी महाराज की बरात निकालीं गई। बारात पुराने बाजार स्थित मनमोहन जी महाराज के मन्दिर से बैंड बाजे के साथ रवाना हुई। बारात तेजाजी चौक होते हुए बस स्टैंड मुख्य बाजार होते हुए। विवाह स्थल पुर्व सरपंच छोगा राम गुर्जर के घर पहुची। जहां भगवान की बरात का स्वागत किया गया। ठाकुरजी की बरात में संैकड़ों की संख्या में बराती शामिल हुए। महिला पुरूष बच्चे बड़े शामिल हुए सब लोग बैड बाजे पर नाचते हुए चल रहे थे। वहीं भगवान की बरात का जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। कहीं जगह पानी की व्यवस्था की गई। शर्बत आधी पीला कर सम्मान किया गया। विवाह की सभी रस्में विद्वान पंडित श्याम लाल शर्मा, भंवर लाल शर्मा के सहयोग से सभी शादी की रिती रिवाज पुरी करवाई गई। साथ ही केदार पाराशर अशोक कुमार पाराशर ने भगवान के रिश्ते दारों की भुमिका निभाई। सभी बरातियों का स्वागत परंपरा गत तैरीके से किया गया। साथ ही चाय नाश्ता भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर साहयक कृषि अधिकारी रामावतार गुर्जर बोर्ड, संपत देवी गुर्जर, भामाशाह शिवजी राम सेन, पूर्व नायब तहसीलदार सीताराम लक्षकार, किशन लाल खटीक, बद्री यादव, समाज सेवी सुमेर सिंह राजावत, रविन्द्र विजयवर्गीय, व्यापारी केलाश लक्षकार, गिर्राज सेन, गोपाल लाल शर्मा ,गायत्री देवी शर्मा रामफूल गुर्जर, जगदीश गुर्जर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
