लांबाहरिसिंह में ईओ तुलसी देवी चौधरी के नेतृत्व में निकली जनगणना जागरूकता रैली


16 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक  

लांबाहरिसिह (सच्चा सागर)। कस्बे में मंगलवार को पालिका प्रशासन की ओर से जनगणना जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व ईओ तुलसी देवी चौधरी ने किया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को जनगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना रहा। जनगणना जागरूकता रैली नगर पालिका  से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने जनगणना के महत्व से जुड़े नारे लगाए और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। रैली का समापन मोरला रोड पर हुआ। रैली में अधिकारी, कर्मचारियों ने भी भाग लिया। ईओ तुलसी देवी चौधरी ने बताया कि 1 मई से स्वगणना प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत नागरिक अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोगों को सुविधाजनक तरीके से अपनी जानकारी देने का अवसर प्रदान करेगी। प्रशासन ने जानकारी दी कि 16 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या संबंधी आंकड़े एकत्र करेंगे। इस दौरान नागरिकों से सटीक और पूरी जानकारी देने की अपील की गई है, ताकि जनगणना के आंकड़े सही और उपयोगी बन सकें। विकास योजनाओं के लिए जरूरी है सही जनगणना अधिकारियों ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण और सरकारी नीतियों के निर्माण का आधार है। इसलिए हर नागरिक की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है। रैली के माध्यम से प्रशासन ने जनगणना को सफल बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने